रामपुर में ट्रक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पलटी पिकअप, एक घंटे लगा जाम

Oct 26, 2026 - 10:32
0
रामपुर में ट्रक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पलटी पिकअप, एक घंटे लगा जाम
रामपुर में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे 24 पर रविवार सोमवार की मध्य रात्रि बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना शहजादनगर क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ हाईवे 24 पर हुंडई कार शोरूम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई और बीच सड़क पर आ गई। हादसा होते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह का समय होने के कारण हाईवे पर यातायात का दबाव अधिक था, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना शहजादनगर प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को देखते हुए तुरंत क्रेन मंगवाई। पिकअप के पलटने से हाईवे पर जाम लगा पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई पिकअप और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटवाया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने सोमवार सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी थी, जिससे पिकअप पलट गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन पिकअप के पलटने से हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया और यातायात को सुचारू कराया। दोनों वाहनों को थाना परिसर में खड़ा करवा दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक और पिकअप चालक शिवा से पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों से घटना के कारणों के बारे में जानकारी ली जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों वाहन लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। पुलिस तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह मान रही है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User