शिक्षक एमएलसी के मतगणना में जुटेगी भीड़:प्रत्याशी राजीव यादव ने शिक्षकों से की अपील; सपा भी दिग्गजों को बुला रही

Oct 26, 2026 - 10:32
0
शिक्षक एमएलसी के मतगणना में जुटेगी भीड़:प्रत्याशी राजीव यादव ने शिक्षकों से की अपील; सपा भी दिग्गजों को बुला रही
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में रिकार्ड वोटिंग हुई है। मंगलवार, 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। भाजपा को छोड़कर लड़ाई में शामिल लगभग सभी प्रत्याशी मतगणना को लेकर संशय व्यक्त कर रहे हैं। वे अविश्वास जताते हुए अपनी तैयारी में जुटे हैं। पिछली बार तीसरा स्थान पाने वाले राजीव यादव ने सभी शिक्षकों से मतगणना के दौरान उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने फेसबुक पेज पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है कि मान लें कि लखनऊ धरने में जा रहे हैं। उसी भाव में यहां सभी को पहुंचना है। सपा यहां पार्टी के दिग्गज नेताओं को बुला रही है। राजीव यादव उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश महामंत्री हैं। पिछली बार भी वह चुनाव मैदान में थे और उन्हें तीसरा स्थान मिला था। इस बार भी उनके साथ समर्थकों की काफी भीड़ थी। उनका गुट मानकर चल रहा है कि सर्वाधिक वोट उन्हें ही मिला है। यही कारण है कि मतगणना को लेकर भी यह संगठन सतर्कता बरत रहा है। इसी के तहत सभी शिक्षकों को बुलाया गया है। बोले- शिक्षक की हमारी ताकत राजीव यादव ने कहा कि हम कोई राजनीतिक दल नहीं हैं कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंच जाएंगे। हम शिक्षक संगठन हैं, हमारी ताकत शिक्षक ही हैं। उन्होंने कहा कि हर जिले से सभी शिक्षकों को यहां आना होगा। यहां सबके रहने की व्यवस्था की गई है। जिसके सामने छुट्‌टी की दिक्कत हो, वे शाम तक आएं लेकिन आएं जरूर। आखिर अधिक संख्या में शिक्षकों को क्यों बुला रहे राजीव राजीव यादव ने अपने वीडियो में कहा है कि मतदान के दौरान क्या हुआ, यह सबने देखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों पर दबाव बनाया गया लेकिन शिक्षकों का हौसला नहीं टूटा। रिकार्ड मतदान किया गया। उन्होंने कहा कि हम सबको खूब वोट मिले हैं। मतदाताओं ने अपना कर्तव्य निभा दिया है, अब बारी संगठन के शिक्षकों की है। सभी को यहां उपस्थित रहना होगा, जिससे मतगणना पूरी तरह से निष्पक्ष हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User