संभल में मां-बेटे की हत्या का खुलासा, 3 गिरफ्तार:भाई ने 2 बेटों के साथ मिलकर जमीन के लिए हत्या की, दिखाया हादसा

Nov 08, 2026 - 17:26
0
संभल में मां-बेटे की हत्या का खुलासा, 3 गिरफ्तार:भाई ने 2 बेटों के साथ मिलकर जमीन के लिए हत्या की, दिखाया हादसा
संभल में जमीन के विवाद में मां-बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाई और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि हत्या के बाद दोनों शवों पर ई-रिक्शा पलटकर वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश की गई थी। 30 बीघा जमीन को लेकर था विवाद रविवार दोपहर करीब दो बजे SP विकास चंद्र त्रिपाठी, ASP (दक्षिणी) मनोज रावत और CO बहजोई स्तुति सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 की रात बहजोई थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव में राकेश और उनकी मां नैक्सी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन सुबह दोनों के शव ई-रिक्शा के नीचे मिले थे। पुलिस के अनुसार, राकेश और उनके भाई किशनपाल के नाम 30 बीघा जमीन थी। राकेश के नाबालिग रहने के दौरान किशनपाल ने इसमें से 13 बीघा जमीन बेच दी थी। राकेश के हिस्से में बची आठ बीघा जमीन पर भी किशनपाल और उसके बेटे कब्जा करना चाहते थे। अलीगढ़ में पत्नी के साथ रहना चाहते थे राकेश पुलिस के मुताबिक, राकेश ने अलीगढ़ में विमला से शादी की थी। उनकी एक बेटी थी। राकेश जमीन बेचकर पत्नी विमला के साथ अलीगढ़ में रहना चाहते थे। उनकी मां नैक्सी भी इस फैसले के पक्ष में थीं। राकेश ने गांव के रामभरोसे पुत्र रामचंद्र को एक बीघा जमीन छह लाख रुपए में बेचने की बात तय की थी। इसके लिए दो लाख रुपए बयाने के तौर पर लिए थे। पुलिस का कहना है कि किशनपाल ने रिश्तेदारों के जरिए दबाव बनाकर यह रकम वापस करा दी थी। शवों पर ई-रिक्शा पलटकर हादसा दिखाने की कोशिश पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद किशनपाल के बेटे अमित और संजीव दोनों शवों को राकेश के ई-रिक्शा में रखकर भवन गांव के पास जियो पेट्रोल पंप के नजदीक बहजोई-संभल रोड पर ले गए। किशनपाल मोटरसाइकिल से उनके पीछे पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने शव सड़क पर रखकर उनके ऊपर ई-रिक्शा पलट दिया, ताकि मामला सड़क हादसा लगे। इसके बाद तीनों मोटरसाइकिल से लौट गए। पुलिस का यह भी कहना है कि राकेश की पत्नी विमला को जानकारी दिए बिना राकेश और नैक्सी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के भाई और दो बेटे गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में बहजोई के करीमपुर के रहने वाले किशनपाल (50), उसके बेटे अमित उर्फ मिंटू (28) और संजीव (19) को गिरफ्तार किया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, जमीन के विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User