झांसी में डिवाइडर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत:दोस्त को छोड़कर लौट रहा था, हाइवे पर संतुलन बिगड़ा, चचेरे भाई घायल

Nov 08, 2026 - 17:26
0
झांसी में डिवाइडर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत:दोस्त को छोड़कर लौट रहा था, हाइवे पर संतुलन बिगड़ा, चचेरे भाई घायल
झांसी में डिवाइडर से बाइक टकराने की वजह से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल है। दोनों एक युवक को झांसी छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। झांसी-कानपुर हाइवे पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा टकराई। युवक की मौत होने से घर में मातम छाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा शनिवार देर रात चिरगांव थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव के पास हुआ है। 4 महीने पहले ही बाप बना था मृतक का नाम ज्ञानसिंह आदिवासी (35) पुत्र मानसिंह आदिवासी था। वह पूंछ थाना क्षेत्र के मड़ोरा खुर्द गांव का रहने वाला था। उसकी शादी सरोज से हुई थी। उनकी दो बेटी 3 साल की चाहत और 4 महीने की छोटी है। मृतक के चाचा जगदीश ने बताया- मेरा भतीजा ज्ञानसिंह मजदूरी करता था। शनिवार रात को वह बाइक से कृष्णा को झांसी छोड़ने आया था। साथ में चचेरा भाई सचिन आदिवासी भी था। दोनों कृष्णा को झांसी छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। देर रात चिरगांव के पहाड़ी गांव के पास पहुंचे तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने ज्ञानसिंह को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User