संभल में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत:पति और 7 महीने की बेटी के साथ फरीदाबाद से लौट रही थी

Nov 04, 2026 - 14:18
0
संभल में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत:पति और 7 महीने की बेटी के साथ फरीदाबाद से लौट रही थी
संभल में 7 महीने की बेटी को दवा दिलाकर लौट रही मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार की अपराह्न 11:30 बजे टैक्सी की अर्टिगा गाड़ी में सफर करते समय शीशे से बाहर गर्दन निकालकर उल्टी करने के दौरान खेत से निकलकर आए ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। सरकारी अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। उक्त पूरा घटनाक्रम जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना बबराला क्षेत्र के भगता नगला का है। मृतक महिला की पहचान दोजवती ((28 वर्षीय) पत्नी बिंटू निवासी गांव पुरा मझोला, थाना बहजोई, तहसील चंदौसी का है। दोनों पति पत्नी अपनी 7 महीने की बेटी पल्लवी की दवाई लेने के लिए चार दिन पहले हरियाणा राज्य के फरीदाबाद गए थे, आज बुधवार की सुबह घर के लिए वापस चले, अपराह्न 11:30 बजे महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। अर्टिगा गाड़ी में सफर करने के दौरान जी घबरा गया, इसके बाद महिला ने शीशे से अपनी गार्डन बाहर निकालकर उल्टी कर दी, इसी दौरान सड़क किनारे के खेत से निकले ट्रैक्टर-ट्राली ने महिला को टक्कर मार दी, महिला के सर में गंभीर चोट लगी और लहूलुहान हो गई। अर्टिगा गाड़ी के ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर मोड़ दिया, जब तक ड्राइवर गाड़ी लेकर पहुंचा महिला की मौत हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृदा घोषित करते हुए घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी। पति बिंटू ने पुलिस को बताया कि उसकी 7 साल की बेटी काफी समस्या बीमार चल रही थी, जिसकी दवाई लेने के लिए वह पत्नी के साथ फरीदाबाद गया था और आज लौटकर घर आ रहा था। 7 महीने की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठा है। थाना बबराला प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे में चार पहिया गाड़ी में सवार एक महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, अभी कोई शिकायत नहीं मिली है और पूरे मामले की जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User