4 भाइयों पर परिवार रजिस्टर में हेरफेर का आरोप:मृत भाई को जीवित और जिंदा को मृत दिखाया, चार पर FIR

Nov 04, 2026 - 14:18
0
4 भाइयों पर परिवार रजिस्टर में हेरफेर का आरोप:मृत भाई को जीवित और जिंदा को मृत दिखाया, चार पर FIR
सोनभद्र मे करमा थाना क्षेत्र में परिवार रजिस्टर में कथित हेरफेर कर जमीन और संपत्ति का लाभ लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक व्यक्ति ने अपने ही चार भाइयों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराने, परिवार के सदस्यों की वास्तविक स्थिति छिपाने और कूटरचित अभिलेखों का इस्तेमाल कर लाभ अर्जित करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर करमा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता सतीश कुमार चौबे निवासी कसया कला, थाना करमा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता चिंतामणि मिश्र के छह पुत्र हैं। इसके बावजूद विपक्षियों ने कथित तौर पर परिवार रजिस्टर की कूटरचित नकल तैयार कराई। इसमें परिवार के एक सदस्य को मृतक दर्शाया गया, जबकि परिवार रजिस्टर में दर्ज अन्य सदस्यों की वास्तविक स्थिति को लेकर भी गलत जानकारी प्रस्तुत की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस कथित हेरफेर का इस्तेमाल जमीन से संबंधित दानपत्र और अन्य दस्तावेजों में लाभ लेने के लिए किया गया। आरोप है कि परिवार रजिस्टर में गलत प्रविष्टि के आधार पर एक निजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक पद से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने का भी प्रयास किया गया। इस संबंध में उन्होंने 10 नवंबर 2025 को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत करमा की ओर से जांच कर रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने के बावजूद विपक्षियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चिंतामणि मिश्र के पुत्रों में शामिल चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनोज सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब परिवार रजिस्टर, दानपत्र और संबंधित अभिलेखों की जांच कर आरोपों की सत्यता का पता लगाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User