मऊ ITI में प्रवेश की तारीख बढ़ी:खाली सीटों पर वॉक-इन से प्रवेश, जाने किस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
मऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर 2026 कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर रात 12 बजे तक नया पंजीकरण करा सकते हैं।
प्रधानाचार्य अरुण यादव ने बताया कि संयुक्त निदेशक, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, अलीगंज, लखनऊ के निर्देश पर तारीख बढ़ाई गई है। पहले से पंजीकृत और नए अभ्यर्थियों को राजकीय आईटीआई सहादतपुरा, मऊ की रिक्त सीटों पर वॉक-इन के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को सभी मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र और अंकपत्र, उनकी एक-एक छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर संस्थान पहुंचना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण विभागीय वेबसाइट scvtup.in पर किया जा सकता है।
नोडल प्रधानाचार्य अरुण यादव ने जिले के युवक-युवतियों से तय समय में पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आईटीआई में तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
प्रवेश की जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9125640151, 9458286410 और 7409068868 पर संपर्क कर सकते हैं। 15 नवंबर 2026 के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)