बुलंदशहर के युवा कांग्रेस के दो महासचिव निलंबित:प्रदेश अध्यक्ष ने महारैली में शामिल नहीं होने पर हटाया, जिलाध्यक्ष बोले- दोनों गए थे

Nov 04, 2026 - 15:06
0
बुलंदशहर के युवा कांग्रेस के दो महासचिव निलंबित:प्रदेश अध्यक्ष ने महारैली में शामिल नहीं होने पर हटाया, जिलाध्यक्ष बोले- दोनों गए थे
बुलंदशहर में युवा कांग्रेस के दो प्रदेश महासचिवों के निलंबन को लेकर संगठन में विवाद खड़ा हो गया है। सचिन वशिष्ठ और सुरेंद्र उपाध्याय को 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई महारैली में शामिल नहीं होने के आरोप में निलंबित किया गया है। दोनों नेताओं का दावा है कि वे अपनी टीम के साथ रैली में शामिल हुए थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी इसकी पुष्टि की है। जिलाध्यक्ष बोले- दोनों नेता महारैली में हुए थे शामिल जानकारी के अनुसार, युवा कांग्रेस के पश्चिमी यूपी प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला और राष्ट्रीय प्रभारी विशाल चौधरी ने महारैली में शामिल नहीं होने पर सचिन वशिष्ठ और सुरेंद्र उपाध्याय के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। इसके बाद दोनों नेताओं ने कार्रवाई पर सवाल उठाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में दोनों प्रदेश महासचिव अपनी-अपनी टीम के साथ महारैली में शामिल हुए थे। उन्होंने वहां 'वोट बचाओ, देश बचाओ' का नारा बुलंद किया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि दोनों नेता महारैली में मौजूद थे। ऐसे में उनके निलंबन की कार्रवाई समझ से परे है। सचिन वशिष्ठ बोले- नेतृत्व के सामने रखेंगे सभी तथ्य निलंबित प्रदेश महासचिव सचिन वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि बुलंदशहर के कुछ लोगों ने द्वेषभावना के चलते प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला को गुमराह किया, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि वह महारैली में पूरी ताकत के साथ शामिल हुए थे और प्रदेश अध्यक्ष से भी मिले थे। सचिन वशिष्ठ ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के सामने सभी तथ्य रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सिपाही हैं और न डरेंगे, न झुकेंगे। संगठन किसी की बपौती नहीं है। हर स्तर पर तानाशाही का विरोध किया जाएगा। दोनों नेताओं के निलंबन को लेकर अब संगठन के भीतर कार्रवाई के आधार और नेतृत्व के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User