व्यापारियों ने मिठाई की तारीख पर नियमों में स्पष्टता मांगी:फतेहपुर में उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
फतेहपुर में उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने मिठाइयों पर ‘यूज बाई डेट’ लिखने के नियमों को व्यावहारिक तरीके से लागू करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में व्यापारियों ने बुधवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्राहकों से वापस लाई गई मिठाई के आधार पर व्यापारियों पर एकतरफा कार्रवाई रोकने और उनके उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की गई है। खाद्य सामान देने के उद्देश्य का समर्थन जिलाध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन ने मिठाई बेचने वाली दुकानों पर मिठाइयों की उपयोग की अंतिम तारीख लिखना लागू किया है। संगठन ने उपभोक्ताओं को शुद्ध, सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता का खाद्य सामान देने के उद्देश्य का समर्थन किया। व्यापारियों ने कहा कि मिठाई का कारोबार दूसरे खाद्य कारोबारों से अलग है। मिठाइयां दूध, खोया, छेना, घी, मेवा और जल्दी खराब होने वाली दूसरी चीजों से बनती हैं। हर मिठाई की प्रकृति, बनाने का तरीका, तापमान और रखने की स्थिति अलग होती है। इसलिए केवल उपयोग की अंतिम तारीख लिखने से ग्राहक और व्यापारी के बीच होने वाले सभी विवाद नहीं सुलझ सकते। व्यापारियों के मुताबिक कुछ ग्राहक दुकान से मिठाई ले जाने के बाद उसे खराब बताकर लौटाने का दबाव बनाते हैं। ऐसे में यह साबित करना मुश्किल होता है कि मिठाई उसी दुकान से खरीदी गई थी या नहीं। यह भी पता नहीं चलता कि ग्राहक ने मिठाई को किस तापमान और माहौल में रखा था। व्यापार मंडल ने प्रशासन से इन दिक्कतों को ध्यान में रखकर साफ दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की, ताकि व्यापारियों को बेवजह परेशान न किया जाए। अन्य पदाधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज ज्ञापन पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव और जिला महामंत्री जय किशन समेत अन्य पदाधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)