सपा नेता आजम खान का रिमांड आज पूरा:ED आज आजम को गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में करेगी पेश, हाईकोर्ट में भी है सुनवाई
सपा नेता आजम खान का आज 4 दिन का रिमांड पूरा हो रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार दिन की रिमांड पूरा होने पर सोमवार को गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट ने में पेश करेगी। जहां जांच एजेंसी ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में पूछताछ की है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, 12 नवंबर शाम 4:30 बजे से 16 नवंबर शाम 4:30 बजे तक आजम खान ED की कस्टडी में रहने का रिमांड मंजूरकिया था, आज शाम 4 बजे से पहले ही उन्हें कोर्ट में पेश करना होगा। आजम खान एक नवंबर से गाजियाबाद की डासना जेल में बंद थे। ED ने उन्हें रामपुर जेल से रिहा होते ही गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जहां 12 नवंबर की शाम ईडी ने कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लिया और उनसे पूछताछ की। यह है पूरा मामला ईडी ने जुलाई 2019 में जांच शुरू की थी। इसकी शुरुआत रामपुर के अजीमनगर थाने में दर्ज 26 मुकदमों से हुई। इन मुकदमों में आरोप लगाया गया था कि जौहर यूनिवर्सिटी बनाने के लिए सिंहनखेड़ा गांव के किसानों की जमीन जबरन ली गई। आरोप है कि किसानों को डराकर और दबाव डालकर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी। इन्हीं मामलों के आधार पर ईडी ने पैसों के लेनदेन की जांच शुरू की। 416 करोड़ रुपए के खर्च का हिसाब नहीं मिला ईडी की जांच में यूनिवर्सिटी के निर्माण पर खर्च हुई रकम में बड़ा अंतर मिला। आयकर विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी की इमारतों की कीमत करीब 494.46 करोड़ रुपए है। वहीं, जौहर ट्रस्ट ने 2013-14 से 2024-25 के बीच अपने आयकर रिटर्न में निर्माण पर सिर्फ 78.32 करोड़ रुपए खर्च दिखाए हैं। दोनों रकम में 416.14 करोड़ रुपए का अंतर है। ईडी यह पता लगा रही है कि निर्माण में खर्च हुए बाकी पैसे कहां से आए और उनका इंतजाम किसने किया। सरकारी पैसे और निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप ईडी का आरोप है कि आजम खान के कैबिनेट मंत्री रहते हुए सरकारी निर्माण कार्यों के लिए मिले पैसे और सामान का इस्तेमाल जौहर यूनिवर्सिटी बनाने में किया गया। जांच एजेंसी के मुताबिक, सरकारी ठेके लेने वाले कुछ ठेकेदारों ने यूनिवर्सिटी के निर्माण में पैसा और सामान लगाया। कुछ ठेकेदारों ने जौहर ट्रस्ट को चंदा भी दिया था। ईडी इसकी भी जांच कर रही है। एजेंसी का दावा है कि जल निगम के जरिए यूनिवर्सिटी में हॉस्टल, अस्पताल और दूसरी इमारतें बनवाई गईं। इन कामों में सरकारी पैसा खर्च होने का आरोप है। 426 करोड़ की संपत्ति पहले ही कुर्क ईडी ने 28 अक्टूबर को जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतों को कुर्क किया था। यानी इन संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई की थी। ईडी के मुताबिक, इनकी बाजार कीमत करीब 1,170 करोड़ रुपए और सरकारी कीमत 426.46 करोड़ रुपए है। ये संपत्तियां मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के नाम पर हैं। इस ट्रस्ट को आजम खान ने बनाया था। वह इसके संस्थापक और प्रमुख हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)