सरकार बोली- CJP नेता सौरव पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें:पहले अपना जन्मस्थान स्पष्ट करें; दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, लंदन नहीं जाने दिया था

Nov 25, 2026 - 18:49
0
सरकार बोली- CJP नेता सौरव पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें:पहले अपना जन्मस्थान स्पष्ट करें; दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, लंदन नहीं जाने दिया था
कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने पर बुधवार को विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'उनके पासपोर्ट में दर्ज जन्मस्थान की जानकारी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।' चेन्नई के रीजनल पासपोर्ट कार्यालय ने 23 नवंबर को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उनसे 7 दिन में जवाब देने को कहा गया है। जवाब देने तक उन्हें पासपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है। विदेश यात्रा रोक के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका विदेश यात्रा पर रोक के खिलाफ सौरव दास ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। उनके वकील ने बुधवार को एक्टिंग चीफ जस्टिस नितिन वासुदेव सांबरे और जस्टिस संजय शर्मा की बेंच के सामने जल्द सुनवाई की मांग की है। सौरव दास का आरोप- फ्लाइट में जाने ही नहीं दिया गया सौरव ने बताया कि मुझे ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। 23 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से उनकी रात 1 बजे की फ्लाइट थी, लेकिन उन्हें इसमें जाने नहीं दिया गया। उन्हें इमिग्रेशन काउंटर पर रोका गया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, LSE और एडिनबरा जैसे विश्वविद्यालयों से कॉकरोच मूवमेंट पर बात करने के निमंत्रण मिले थे। हालांकि, आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, एक दिसंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन में पैनल चर्चा होनी है। इसमें सौरव को शामिल होने के लिए बुलाया गया था। ऑक्सफोर्ड यूनियन स्वतंत्र रूप से चलने वाली डिबेटिंग सोसाइटी है। यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का हिस्सा नहीं है। दीपके ने कहा था- सरकार CJP की लोकप्रियता से घबराई दीपके ने सौरव दास का समर्थन किया है। दीपके कहा कहा, ‘जब वे एयरपोर्ट पर थे, तब उन्हें इमिग्रेशन पर रोक दिया गया। उनसे कहा गया कि वे भारत से बाहर नहीं जा सकते। मुझे समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों किया गया। अगर दास ने कोई धोखाधड़ी या घोटाला किया होता, तब भी उन्हें एयरपोर्ट पर इस तरह नहीं रोका जाता। ये सभी बहाने हैं।’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User