बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार:जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उन्हें मिल सकता है लाभ
अंक ज्योतिष के मुताबिक, गुरुवार, 26 नवंबर का दिन अंक 1, 4, 5, 7, 8 और 9 वालों के लिए लाभदायक रह सकता है। इन अंकों के लोगों को करियर, धन और पारिवारिक मामलों में सफलता मिल सकती है। अंक 2 और 3 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वहीं अंक 6 वालों को खर्चों, विवादों और कामकाज में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बर्थ डेट के अनुसार उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए गुरुवार कैसा रह सकता है… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है) गुरुवार को पुराने विवादों का निपटारा होगा। करियर में सफलता मिलेगी और आय के मामलों में सुधार होगा। हालांकि, दिन का शुरुआती समय थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और किसी से विवाद होने की आशंका है। दोपहर के बाद परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। जमीन से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। परिवार में पुराने मतभेद दूर होंगे और दिन के अंत में बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। प्रोफेशन - नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होंगी और नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार के विस्तार की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पुराने काम पूरे होने से राहत मिलेगी। लव लाइफ - विवाह योग्य लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंध में मधुरता बढ़ेगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन की पुरानी समस्याएं दूर होंगी और आपसी तालमेल बेहतर होगा। शुभ अंक - 1, 2, 4, रंग - सफेद क्या करें - विद्यार्थियों को पुस्तकें दान करें। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है) दिन की शुरुआत में परेशानियां और पुराने विवाद दूर हो सकते हैं। आपकी योग्यता को महत्व मिलेगा और प्रयास सफल होंगे। दोपहर के बाद दूसरों से अधिक अपेक्षा रखना निराशाजनक हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और विरोधियों पर जीत हासिल करने में सफल रहेंगे। शाम का समय सबसे अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी, योजनाएं सफल होंगी और पुरानी बाधाएं दूर होंगी। नए संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं। प्रोफेशन - व्यापार में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ तालमेल की कमी रह सकती है। कार्यस्थल पर धैर्य से काम लें और किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी न करें। नए व्यावसायिक संपर्क भविष्य में लाभ दे सकते हैं। लव लाइफ - वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी हो सकती है। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। बातचीत के जरिए रिश्तों में चल रही परेशानियां दूर की जा सकती हैं। शुभ अंक - 1, 5, 8, रंग - कत्थई क्या करें - मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है) सम्मान और धन की प्राप्ति होगी और दूसरों का सहयोग भी मिलेगा। हालांकि, मन में कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं। दिखावे और अनावश्यक चीजों पर अधिक खर्च हो सकता है। संबंधों का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। अपने प्रयासों पर भरोसा करेंगे, तो अधिक सफलता मिलेगी। दोपहर में कमाई अच्छी रहेगी, लेकिन दिन का अंत थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। किसी समस्या के कारण मन विचलित हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। प्रोफेशन - व्यापार और कामकाज में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा और अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें और बिना जरूरत खर्च करने से बचें। लव लाइफ - जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बनी रहेगी। प्रेम संबंध में निराशा मिल सकती है। पार्टनर के साथ बातचीत करते समय संयम रखें। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर रिश्तों में गलतफहमी न बढ़ने दें। शुभ अंक - 1, 2, 6, रंग - केसरिया क्या करें - हनुमान जी की पूजा करें। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है) दिन लाभ और सफलता दिलाने वाला रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी और कार्यस्थल पर प्रसन्नता बनी रहेगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। दोपहर में संभलकर रहने की जरूरत है। इस दौरान आय में कमी और मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। विवाद वाले मामलों में पीछे हटना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम का समय अनुकूल होगा। कमाई में सुधार होगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रोफेशन - व्यापार में अच्छा लाभ होने के योग हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। लव लाइफ - प्रेम संबंध में अपनी भावनाएं जाहिर करने में परेशानी आ सकती है। पार्टनर से बातचीत में संकोच न करें। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। शुभ अंक - 1, 3, 9, रंग - आसमानी क्या करें- श्रीकृष्ण मंदिर में मिठाई का दान करें। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है) सुबह लाभ होने के साथ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। वाहन सुख मिलने के योग हैं और संतान से खुशी मिलेगी। दोपहर में लाभ की संभावना बनी रहेगी। विरोधियों पर दबाव बनाने में सफल होंगे और कामकाज में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सभी ओर से सहयोग मिलेगा। शाम तक आपकी अपेक्षा के अनुसार काम पूरे हो सकते हैं। जरूरत के समय सहायता मिलेगी। प्रोफेशन - व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति पर आंखें मूंदकर भरोसा न करें। नौकरी में ट्रांसफल हो सकता है या कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप पसंद नहीं करते। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियां सावधानी से निभाएं। नए निवेश और व्यावसायिक समझौतों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही फैसला लें। लव लाइफ - जीवनसाथी से सहयोग की अपेक्षा रहेगी। प्रेम संबंध में पार्टनर की किसी बात से नाराजगी हो सकती है। रिश्ते में शिकायतों को बढ़ाने के बजाय आपसी बातचीत से समाधान निकालें। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे को समय देना फायदेमंद रहेगा। शुभ अंक - 1, 4, 7, रंग - मैरून क्या करें - गाय को हरा चारा खिलाएं। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है) आत्मविश्वास की कमी दूर होगी और कामकाज में तेजी आएगी। आय के साधनों से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, दोपहर में खर्चों की अधिकता रहेगी और लाभ अपेक्षा से कम हो सकता है। बेकार के विवादों में उलझने की आशंका है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। शाम से परिस्थितियों में दोबारा सुधार होने लगेगा। संतान को कोई उपलब्धि मिल सकती है और सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। जिम्मेदारियों को लेकर आपकी गंभीरता बढ़ेगी। प्रोफेशन - व्यापारिक योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यस्थल पर विवाद होने की आशंका है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें और अधिकारियों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा। लव लाइफ - जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा, लेकिन प्रेम संबंध में निराशा मिल सकती है। पार्टनर से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को पर्याप्त समय दें। शुभ अंक - 1, 5, 7, रंग - नीला क्या करें - मां दुर्गा के दर्शन करें। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है) दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। अंक स्वामी शनि के साथ सामान्य संबंध होने के बावजूद आपको उनकी अनुकूलता प्राप्त होगी। कामकाज की अधिकता रहेगी और सफलता मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है। दोपहर में न्यायालय से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है और जमीन से संबंधित लाभ होने के योग हैं। मित्रों से मुलाकात होगी और किसी उत्सव में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। शाम को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी और दूसरों का सहयोग भी प्राप्त होगा। किसी बाहरी व्यक्ति के साथ मजाक करने से बचें। प्रोफेशन - व्यापार में लाभ होगा और खर्चों में कमी आएगी। नौकरी के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। खिलाड़ियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंध में आकर्षण और नजदीकियां बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। पुराने मतभेद दूर करने के लिए भी दिन अच्छा है। शुभ अंक - 1, 6, 8, रंग - गुलाबी क्या करें - हनुमान जी को फलों का भोग लगाएं। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है) दिन की शुरुआत में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन इसके बाद सुख और सफलता मिलेगी। धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। दूसरों से सहयोग की अपेक्षा पूरी नहीं हो पाएगी, लेकिन संतान से खुशी मिलेगी। पुराने विवादों में आपके पक्ष में सहमति बन सकती है। दोपहर का समय हर तरह से अनुकूल रहेगा। धन की आवक बेहतर होगी और विवादों में विजय मिल सकती है। दिन के अंत में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और घर में प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रोफेशन - व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा और नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। अधिकारियों का भरोसा बढ़ेगा और आपके काम की सराहना हो सकती है। व्यापार में नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रहेगा। लव लाइफ - प्रेम प्रस्ताव पर सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना कम है। प्रेम संबंध में निराशा हो सकती है। हालांकि, वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ अंक - 1, 7, 8, रंग - हरा क्या करें - किसी को अनाज का दान करें। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है) सुबह से ही आप सहज और प्रसन्न महसूस करेंगे। पुरानी चिंताएं दूर होंगी और धन की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होंगी और नए काम मिलने के योग हैं। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। हालांकि, दोपहर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इस दौरान सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। थोड़े खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां संभल जाएंगी। प्रोफेशन - कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है और पुराने काम पूरे होने से राहत मिलेगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। लव लाइफ - प्रेम संबंध में सफलता मिलने के योग हैं। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। शुभ अंक - 1, 5, 7, रंग - लाल क्या करें- हनुमान जी को घी का दीपक अर्पित करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)