नोएडा में शादी का झांसा देकर शोषण:युवती से 75 लाख रुपये लेने का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Nov 25, 2026 - 18:43
0
नोएडा में शादी का झांसा देकर शोषण:युवती से 75 लाख रुपये लेने का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक महिला ने दिल्ली निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक ने वर्ष 2022 से मार्च 2026 तक उसका शोषण किया। इस दौरान उससे करीब 75 लाख रुपये भी लिए। महिला की छोटी बहन से भी करीब 22 लाख रुपये लेने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान उसने महिला की जानकारी के बिना अश्लील वीडियो बना लिए। बाद में इन वीडियो को दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया और संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने लंबे समय तक उसका शोषण किया। मार्च 2026 तक यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान आरोपी ने उससे करीब 75 लाख रुपये ले लिए। छोटी बहन से भी 22 लाख रुपये लेने का आरोप महिला ने शिकायत में आरोपी पर उसकी छोटी बहन से भी करीब 22 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। इसके अलावा आरोपी की बहन पर भी इस पूरे मामले में साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। महिला का आरोप है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था। उसके इनकार करने के बावजूद दबाव बनाया गया। शिकायत पर मुकदमा दर्ज, आरोपी हिरासत में महिला की शिकायत के आधार पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User