संस्थागत विकास में शैक्षणिक अनुभव का मिलेगा मार्गदर्शन:छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के डीन प्रो. नीरज को निदेशक पद का आमंत्रण
शिक्षा, खेल और सामाजिक विकास के क्षेत्र में गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से शाहिद चंद्रशेखर आजाद शिक्षण संस्थान (ट्रस्ट) ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के डीन (प्रशासन) प्रो. नीरज कुमार सिंह को संस्था के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए आमंत्रित किया है। संस्था के संस्थापक शोभित पांडेय ने उन्हें यह आमंत्रण दिया। संस्था का उद्देश्य शिक्षा, खेल, योग, कौशल विकास और सामाजिक कल्याण के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। प्रो. नीरज कुमार सिंह से संस्था के विकास, विस्तार और विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन में मार्गदर्शन मिलने की अपेक्षा जताई गई है। उनके शैक्षणिक अनुभव और नेतृत्व से संस्थान की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)