प्रतापगढ़ में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया:जिला जज के आदेशों पर जताई नाराजगी, लालगंज में आउटलाइन कोर्ट खोलने का विरोध

Nov 23, 2026 - 16:30
0
प्रतापगढ़ में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया:जिला जज के आदेशों पर जताई नाराजगी, लालगंज में आउटलाइन कोर्ट खोलने का विरोध
प्रतापगढ़ में जिला जज के कथित आदेशों से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कामकाज में हिस्सा नहीं लिया। जूनियर बार एसोसिएशन के पुरातन कार्यालय में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने फैसलों पर नाराजगी जताते हुए काम से विरत रहने का निर्णय लिया। उनका कहना था कि बिना अधिवक्ताओं की राय लिए लगातार निर्णय किए जा रहे हैं, जिससे वकीलों और न्याय की उम्मीद लेकर आने वाले वादकारियों को परेशानी हो रही है। लालगंज में आउटलाइन कोर्ट खोलने का विरोध अधिवक्ताओं ने लालगंज में आउटलाइन कोर्ट खोलने और पांच थानों की पत्रावलियां हस्तांतरित किए जाने के फैसले पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि इन फैसलों से न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होगी और वादकारियों को अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ेगा। परिवार न्यायालय और एमएसीटी कोर्ट स्थानांतरित करने पर नाराजगी बैठक में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय को दीवानी न्यायालय परिसर से दूसरी जगह ले जाने और एमएसीटी कोर्ट को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थानांतरित करने के फैसले का भी विरोध किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायालयों को अलग-अलग स्थानों पर स्थानांतरित करने से वकीलों और वादकारियों को अनावश्यक परेशानी होगी। उन्होंने अधिवक्ताओं और वादकारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संबंधित आदेशों पर पुनर्विचार करने की मांग की। बैठक में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री योगेश सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभान मिश्र और मंत्री आशीष पांडेय मौजूद रहे। जूनियर बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शांति भूषण त्रिपाठी के साथ आशीष श्रीवास्तव, वीर विक्रम सिंह, सतीश तिवारी, संपूर्णानंद पांडेय, हरिशंकर पुरी, अनिल कुमार पांडेय, प्रवीण तिवारी, पुष्पराज सिंह, रिजवान हुसैन और राजदेव सहित कई अधिवक्ता बैठक में शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User