युवक की मौत मामले में आरोपी पक्ष ने दिया ज्ञापन:शाहजहांपुर में पुलिस ने दुर्घटना मानकर कोर्ट में दाखिल की अंतिम रिपोर्ट

Nov 23, 2026 - 16:30
0
युवक की मौत मामले में आरोपी पक्ष ने दिया ज्ञापन:शाहजहांपुर में पुलिस ने दुर्घटना मानकर कोर्ट में दाखिल की अंतिम रिपोर्ट
शाहजहांपुर में अधिवक्ता के भाई की मौत के मामले में आरोपी पक्ष के परिवार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। उन्होंने मृतक के भाई पर परिवार को धमकाने और बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परिवार का कहना है कि पुलिस जांच में हत्या के आरोप साबित नहीं हुए हैं और कोर्ट में अंतिम रिपोर्ट पेश की जा चुकी है। इसके बावजूद मृतक के भाई प्रदर्शन कर बबलू और शिवशंकर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। दरअसल, खुदागंज थाना क्षेत्र के मझला गांव में करीब ढाई महीने पहले सुधीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। उनका पोस्टमार्टम कराया गया था। मृतक के भाई ने गांव के बबलू, उनके भाई शिवशंकर समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मृतक का भाई पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं था। इसके बाद जांच सिंधौली पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने तथ्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर घटना को दुर्घटना माना और कोर्ट में अंतिम रिपोर्ट पेश कर दी। इसके बाद मृतक के अधिवक्ता भाई ने दो बार सड़क पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, आरोपी पक्ष के परिवार का कहना है कि घटना के समय सेना के जवान बबलू छुट्टी पर अपने भाई की बेटी के नामकरण समारोह में शामिल होने आए थे। उन्हें सुबह सुधीर सिंह की मौत की जानकारी मिली थी। परिवार के मुताबिक, सुधीर और गांव का कोई अन्य व्यक्ति उनके घर आयोजित दावत में शामिल नहीं हुआ था। उनका आरोप है कि जांच में बबलू, शिवशंकर और तीसरे आरोपी की भूमिका सामने नहीं आई। इसके बावजूद मृतक का भाई गिरफ्तारी की मांग कर पुलिस पर दबाव बना रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User