सरकारी स्कूल में 5 साल की बच्ची से रेप:अलीगढ़ में टॉफी का लालच देकर युवक ले गया, पुलिस आरोपी की तलाश में
अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र में रविवार को एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक, गांव का एक युवक बच्ची को टॉफी देने के बहाने प्राइमरी स्कूल ले गया था। बच्ची के पिता राजवीर सिंह ने बताया कि परिवार खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान बच्ची रोती हुई घर पहुंची और घटना के बारे में बताया। बच्ची ने बताया कि गांव का युवक उसे प्राइमरी स्कूल ले गया था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक पहले गांव में दूध का काम करता था, इसलिए बच्चे उसे पहचानते थे। उसने बच्ची को टॉफी दी और उसके साथ खेल रहे दूसरे बच्चों को पैसे देकर वहां से भेज दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)