सुलह से इनकार पर अधेड़ को गोली मारी:प्रतापगढ़ में बाइक सवार तीन हमलावरों ने रोका; हालत गंभीर, प्रयागराज रेफर

Nov 16, 2026 - 07:51
0
सुलह से इनकार पर अधेड़ को गोली मारी:प्रतापगढ़ में बाइक सवार तीन हमलावरों ने रोका; हालत गंभीर, प्रयागराज रेफर
प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र में पुराने जमीन विवाद के मुकदमे में सुलह से इनकार करने पर बाइक सवार तीन लोगों ने इसरार अहमद (53) को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। जिला मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। कंधई थाना क्षेत्र के गनईडीह गांव के रहने वाले इसरार का रिजवान और अन्य लोगों से जमीन को लेकर पुराना विवाद है। इसरार ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला अदालत में चल रहा है। आरोप है कि विपक्षी उन पर मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे थे। रविवार देर रात इसरार रखहा बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें रोका और गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कंधई पुलिस ने इसरार को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि शुरुआती जांच में गोली लगने की बात सामने आई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User