सुल्तानपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, कांस्टेबल घायल:हेलमेट नहीं पहनने से सिर में आई गंभीर चोट, लखनऊ रेफर
सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल सिपाही की पहचान दिव्यांश गुप्ता के रूप में हुई है, जो शाहजहांपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके सिर में चोटे आई हैं, सिपाही ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। जानकारी के मुताबिक, दिव्यांश गुप्ता दुर्गा पूजा के दौरान ड्यूटी के लिए कुड़वार आए थे। बुधवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने साथी अरुण पांडे के साथ बाइक से कुड़वार थाने की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि थाने के ठीक सामने पहुंचते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सिपाही दिव्यांश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)