एमएलसी चुनाव में डॉ. मान सिंह यादव की जीत:कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

Oct 28, 2026 - 21:34
0
एमएलसी चुनाव में डॉ. मान सिंह यादव की जीत:कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, मतदाताओं के प्रति जताया आभार
इलाहाबाद-झांसी स्नातक एमएलसी सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में स्नातक मतदाताओं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता रामनरेश पटेल सहित अन्य नेताओं ने डॉ. मान सिंह यादव को जीत की बधाई दी। नेताओं ने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, एकजुटता और मतदाताओं के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा से काम किया, जिसका परिणाम जीत के रूप में सामने आया है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। नेताओं ने इस जीत को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User