ध्रुव कुमार त्रिपाठी शिक्षक सीट से निर्वाचित:भाजपा नेताओं ने गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंचकर दी बधाई, कार्यकर्ताओं में जुटे
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ध्रुव कुमार त्रिपाठी के निर्वाचित होने की घोषणा के बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ मतगणना स्थल के पास जुटने लगी। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी और महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंचकर ध्रुव कुमार त्रिपाठी को जीत की बधाई दी। भाजपा नेताओं ने इस जीत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम बताया। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जीत दर्ज की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)