मऊ में क्विज प्रतियोगिता:बच्चों को कचरा प्रबंधन की जानकारी दी, पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Oct 28, 2026 - 21:34
0
मऊ में क्विज प्रतियोगिता:बच्चों को कचरा प्रबंधन की जानकारी दी, पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
मऊ में करहां क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मालव में ईको क्लब फॉर लाइफ मिशन-6 के तहत बच्चों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सहायक अध्यापक रामकिशोर राम, उमेश भारती और विजेंद्र प्रसाद ने क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया। बच्चों को हरे, नीले, काले और लाल डस्टबिन के उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही गीले और सूखे कचरे के अलावा इलेक्ट्रॉनिक, संक्रामक और खतरनाक कचरे को अलग-अलग रखने तथा उनके उचित निस्तारण की जानकारी दी गई। बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और कचरा प्रबंधन के तरीके सीखे। इस अवसर पर सूलमति चौहान, आरती सिंह सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User