तेज आवाज में डीजे बजाने पर 11 संचालकों पर केस:मऊ में नियम तोड़ने वाले 301 डीजे संचालकों को नोटिस
मऊ में तेज आवाज में डीजे बजाने और ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पिछले एक साल में 11 डीजे संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। एक संचालक का डीजे जब्त किया गया, जबकि नियम तोड़ने वाले 301 संचालकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। चार थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए मुकदमे दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, होली और शादी-विवाह जैसे आयोजनों में शहर से लेकर गांवों तक डीजे बजाए जाते हैं। पुलिस के मुताबिक, कुछ संचालक तय ध्वनि मानकों और समय सीमा का पालन नहीं करते। तेज आवाज से आसपास रहने वाले लोगों, बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को परेशानी होती है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र में दो, मुहम्मदाबाद गोहना में छह, चिरैयाकोट में दो और मधुबन में एक डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मधुबन में एक संचालक का डीजे जब्त किया गया। 301 संचालकों को नोटिस देकर चेतावनी नियमों का उल्लंघन करने वाले 301 डीजे संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें तय ध्वनि मानकों का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। धार्मिक आयोजनों से पहले शांति समिति की बैठकों में भी संचालकों को नियमों के मुताबिक डीजे बजाने की जानकारी दी जाती है। SP सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पहले संचालकों को नियमों के बारे में जागरूक किया जाता है। इसके बाद भी नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाती है। ध्वनि प्रदूषण फैलाने और नियमों के खिलाफ डीजे बजाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे संचालकों की पहचान कर अभियान चलाया जा रहा है। डीजे वाहन की चपेट में आने से बालक की हुई थी मौत आठ मई 2023 को घोसी कोतवाली क्षेत्र के पीवाताल गांव में बारात की तैयारी के दौरान डीजे वाहन की चपेट में आने से आठ साल के आयुष की मौत हो गई थी। परछावन के दौरान बालक डीजे वाहन के पहिए के नीचे आ गया था। मृतक की मां उषा देवी की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया था। तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो संचालक गिरफ्तार 24 अक्टूबर 2025 को घोसी कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव में बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाने और हूटिंग करने के आरोप में पुलिस ने सूरज चौहान और रामसिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने डीजे समेत पिकअप वाहन सीज कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)