गाजीपुर में विजिबिलिटी 15 मीटर:घने कोहरे में वाहनों की रफ्तार हुई धीमी
गाजीपुर में ग्रामीण इलाकों में रविवार सुबह 7 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कई जगह दृश्यता घटकर 15 से 20 मीटर रह गई। सुबह करीब सात बजे तक सूरज नहीं दिखा। बिरनो ब्लॉक के भिखरपुर, सुल्तानपुर, शाहपुर, चंपारणपट्टी, दीदोहर, कहोड़ी, रसूलाबाद, शहाबुद्दीनपुर और रुक्कापुर समेत आसपास के गांवों में कोहरा रहा। गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर कुछ दूरी के बाद आगे का रास्ता साफ नहीं दिख रहा था। खेतों, पेड़-पौधों और मकानों पर भी कोहरा छाया रहा। जिले के दूसरे ग्रामीण इलाकों में भी सुबह ऐसी ही स्थिति रही। कोहरे के कारण ग्रामीण सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चले। सुबह खेतों की ओर जाने वाले किसानों और काम पर निकले लोगों को भी कोहरे में सफर करना पड़ा। सात बजे तक धूप नहीं निकलने से मौसम ठंडा और धुंध भरा रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)