तेज रफ्तार बाइक हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम से टकराई:बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर; पुरवामीर में हादसा, दोनों फतेहपुर के रहने वाले

Oct 30, 2026 - 15:06
0
तेज रफ्तार बाइक हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम से टकराई:बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर; पुरवामीर में हादसा, दोनों फतेहपुर के रहने वाले
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुरवामीर स्थित साइन सिटी के पास शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बाइक हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सरसौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने करीब 42 वर्षीय पिंटू को मृत घोषित कर दिया। 55 वर्षीय नरेश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। नरेश ने पुलिस को बताया कि वह फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार गांव का रहने वाला है। वह अपने साथी पिंटू के साथ किसी काम से कानपुर जा रहा था। पुरवामीर स्थित साइन सिटी के सामने उनकी बाइक हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गई। बाइक पिंटू चला रहा था। डीसीएम चालक महेंद्र कुमार ने बताया कि वह प्रतापगढ़ जिले के कुंडा का रहने वाला है। वह डीसीएम में गत्ता लादकर कानपुर जा रहा था। रास्ते में लघुशंका के लिए उसने वाहन हाईवे किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान पीछे से आई बाइक डीसीएम से टकरा गई। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User