तेज रफ्तार कार की टक्कर से सफाईकर्मी ओवरब्रिज से गिरा:उन्नाव में 30 फीट नीचे गिरकर गंभीर घायल, दूसरी कार को भी टक्कर मारी

Nov 23, 2026 - 07:41
0
तेज रफ्तार कार की टक्कर से सफाईकर्मी ओवरब्रिज से गिरा:उन्नाव में 30 फीट नीचे गिरकर गंभीर घायल, दूसरी कार को भी टक्कर मारी
उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कचहरी ओवरब्रिज पर सफाई कर रहे नगर पालिका के एक कर्मचारी को टक्कर मार दी। सफाईकर्मी करीब 30 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि कार सवार नशे में थे। उन्होंने सफाई वाहन और एक दूसरी कार को भी टक्कर मारी। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे नगर पालिका के सफाईकर्मी ओवरब्रिज पर काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने एक सफाईकर्मी को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और सफाई वाहन के साथ दूसरी कार को भी टक्कर मार दी। आरोप है कि कार में सवार युवकों ने विरोध करने पर सफाईकर्मियों से मारपीट की। साथी कर्मचारी के घायल होने से नाराज सफाईकर्मियों ने कार सवारों को घेरकर पीटा। इससे ओवरब्रिज पर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सफाईकर्मियों से एक कार सवार को बचाया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल सफाईकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User