मऊ में बूंदाबांदी के बाद बदला मौसम, कम रहा कोहरा:18 न्यूनतम और 27 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान, वाहन चालकों को राहत

Nov 23, 2026 - 07:41
0
मऊ में बूंदाबांदी के बाद बदला मौसम, कम रहा कोहरा:18 न्यूनतम और 27 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान, वाहन चालकों को राहत
मऊ जिले में सोमवार सुबह रविवार के मुकाबले कोहरा कम रहा। ग्रामीण इलाकों में अब भी हल्का कोहरा छाया हुआ है। रविवार सुबह घना कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर का सहारा लेना पड़ा था। 18 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा करीब छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 56 दर्ज किया गया। एक सप्ताह से बदल रहा मौसम पिछले एक सप्ताह से जिले के मौसम में बदलाव हो रहा है। कभी ठंड और शीतलहर का असर बढ़ता है तो कभी मौसम सामान्य रहता है। शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रात में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। सोमवार को पिछले दिनों के मुकाबले मौसम बेहतर रहा। कोहरा कम होने और तापमान में बदलाव से लोगों को राहत मिली। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्का कोहरा रहने से ठंड का एहसास बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User