कासगंज में महाराष्ट्र पुलिस ने सराफा कारोबारी से की पूछताछ:एक घंटे तक सवाल-जवाब, चोरी के सोने की खरीद-फरोख्त की जांच
महाराष्ट्र में हुई चोरी की जांच के सिलसिले में पुलिस टीम रविवार देर शाम कासगंज पहुंची। टीम ने बाराद्वारी के सराफा बाजार में एक दुकान पर पहुंचकर कारोबारी से पूछताछ की। पुलिस कारोबारी को कोतवाली ले गई, जहां करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई। महाराष्ट्र पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलने पर कई व्यापारी नेता भी थाने पहुंच गए। सिकंदराराऊ के कारोबारी से जुड़ी सोने की कड़ी जांच में सोने के लेनदेन की कड़ी हाथरस जिले के सिकंदराराऊ के एक कारोबारी से जुड़ी सामने आई है। बताया गया कि उसने कासगंज के सराफ को गलाया हुआ सोना बेचा था। इस सोने का कुछ हिस्सा महाराष्ट्र में हुई चोरी से जुड़ा होने का संदेह है। पुलिस के मुताबिक, चोरी करने वाला व्यक्ति कथित तौर पर सोना कारोबारी के पास बेचने पहुंचा था। इसके बाद सोने की खरीद-फरोख्त की कड़ी आगे बढ़ी। महाराष्ट्र पुलिस ने जुटाए लेनदेन से जुड़े तथ्य महाराष्ट्र पुलिस सिकंदराराऊ के कारोबारी को साथ लेकर कासगंज आई थी, ताकि सोने की बिक्री और उससे जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके। टीम ने सराफा दुकान पर पूछताछ कर जानकारी जुटाई और फिर लौट गई। सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस चोरी के मामले की जांच के लिए कासगंज आई थी। सराफा दुकान पर पूछताछ की गई है। मामले की जांच स्थानीय स्तर पर भी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)