थाने में वकीलों का डांस, अब गजल-मुशायरा से विरोध:प्रयागराज के बिस्तर, मच्छरदानी, कुर्सी मेज और लाउडस्पीकर के साथ धरना

Nov 10, 2026 - 07:38
0
थाने में वकीलों का डांस, अब गजल-मुशायरा से विरोध:प्रयागराज के बिस्तर, मच्छरदानी, कुर्सी मेज और लाउडस्पीकर के साथ धरना
प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में वकीलों के एक ग्रुप का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। सिविल लाइंस थाने के अंदर दरी, गद्दा, चादर, मच्छरदानी, कुर्सी मेज, माइक और लाउडस्पीकर लेकर विरोध प्रदर्शन और धरना दे रहे वकील अनूठे तरीके से अपनी बात रख रहे हैं। कभी नाकाबंदी गाने पर डांस करते हैं तो कभी हम पागल नहीं हैं भैया हमारा दिमाग खराब है, की धुन पर नाचने लगते हैं। डांस, गाने के बाद अब वकीलों ने गजल और शायरी वाला अंदाज भी अपना लिया है। माइक पर किसी नजर को इंतजार आज भी है, गुनगुनाते हैं, बीच में यह भी बोलते हैं थाना प्रभारी जी ये आपके लिए है। थाना परिसर में चल रहे इस अनूठे प्रदर्शन को पुलिसकर्मी नजरअंदाज कर हरे हैं लेकिन वकीलों की नई नई ट्रिक उन्हें श्रोता बनने पर मजबूर देती है। किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी, थाना प्रभारी जी वकीलों की संख्या 8 से 10 के करीब है। सभी मोबाइल पर रिकॉर्डिंग करते रहते हैं। पुलिसवाले मान मनौवल, समझाने की कोशिश कर हार गए। वकील हैं कि मान ही नहीं रहे हैं। पुलिसवाले सख्ती इसलिए नहीं कर रहे कि सबकुछ रिकॉर्ड हो जाएगा। मामला वकीलों का है इसलिए जबरदस्ती की कोशिश नहीं की जा रही है। थाने के अंदर डांस देख पुलिसवाले भी नजरे चुराने लगते हैं। दिवाली और परीवा की रात वकील त्योहार मनाने अपने घर नहीं गए बल्कि थाने में तेज आवाज में गाने बजाकर खूब डांस किया। डांस करते हुए वकील खुद ही वीडियो बनाकर भी वायरल कर रहे हैं। पुलिस परेशान है लेकिन वह हटने को तैयार नहीं है। वकीलों के इस अनूठे विरोध प्रदर्शन की खूब चर्चा है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। कभी 'नाकाबंदी' तो कभी 'हम पागल नहीं हैं भैया...' वकीलों के धरने का अंदाज भी अलग है। आधी रात तक थाने में फिल्मी गाने बजते हैं। कभी 'नाकाबंदी' गाने पर वकील झूमते हैं तो कभी 'हम पागल नहीं हैं भैया, हमारा दिमाग खराब है' गाने पर डांस करते नजर आते हैं। थाने के अंदर यह नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी असहज हो जाते हैं। पुलिस की ओर से वकीलों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे धरना खत्म करने को तैयार नहीं हैं। 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला क्या है पूरा मामला: अधिवक्ता बृजेश तिवारी के साथ गाड़ी फाइनेंस कराने के नाम पर धोखाधड़ी हुई थी। आरोप है कि एजेंट ने फाइनेंस कंपनी में रुपये जमा नहीं किए और करीब 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वकीलों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसी से नाराज होकर बड़ी संख्या में वकील आरोपी की गिरफ्तारी और रुपये वापस दिलाने की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। वे अपने साथ बोरिया-बिस्तर लेकर आए और थाना परिसर में ही डेरा जमा लिया। समझाने के बाद भी धरना खत्म करने को तैयार नहीं पुलिसकर्मियों ने वकीलों को समझाने का प्रयास किया। अन्य लोगों को भी बीच-बचाव के लिए बुलाया गया, लेकिन वकील अपनी मांगों पर अड़े रहे। दिन के साथ रात में भी उनका प्रदर्शन जारी है। थाने में वकीलों के इस अनोखे धरने और डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User