मथुरा में सजे आतिशबाजी बाजार:DM-SSP ने किया निरीक्षण, 10 स्थानों पर लगाई गई दुकान
दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के बाजार मथुरा में सज गए हैं। 3 दिन के लिए मथुरा में प्रशासन ने बाजार लगाने की अनुमति दी है। यहां 10 स्थानों पर दुकान लगाई जा रही है। प्रत्येक स्थान पर 50 से ज्यादा दुकान नहीं लगाई जाएंगी। शनिवार को DM SSP ने मथुरा में लगाए गए आतिशबाजी के बाजारों का निरीक्षण किया। रामलीला मैदान पहुंचे अधिकारी मथुरा में लगाए गए आतिशबाजी बाजारों का निरीक्षण करने के लिए DM चंद्र प्रकाश सिंह,SSP श्लोक कुमार फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। यहां अधिकारियों ने आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों ने दुकानदारों को सुरक्षा इंतजाम पूरे रखने के निर्देश दिए। करीब आधा घंटे तक निरीक्षण करने के बाद अधिकारी सदर बाजार में लगाए गए आतिशबाजी बाजार का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए। फायर टेंडर का किया डेमो शनिवार को आतिशबाजी बाजारों का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने यहां एक दुकान पर रखे फायर सिलेंडर का डेमो कराया। SSP श्लोक कुमार ने दुकानदार से कहा कि आपात स्थिति में कैसे चलाएंगे इसको बताओ। इस पर दुकानदार ने दमकल अधिकारियों द्वारा बताए गए स्थान पर फायर सिलेंडर को चलाकर दिखाया। जिसके बाद एसएसपी ने कहा इसी तरह अगर आपात स्थिति होती है तो इसका तत्काल प्रयोग करें। सभी विभागों को रखा गया अलर्ट निरीक्षण के दौरान DM चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि दीपावली पर लोग आतिशबाजी चलाते हैं। मथुरा में सुरक्षा के जो गाइडलाइन है उसके अनुसार दुकान लगवाई गई हैं। सभी जगह जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। उनके पास फायर उपकरण,बालू और पानी के क्या इंतजाम हैं। मानक के अनुसार दुकान लगाई गई हैं या नहीं यह सब देखा जा रहा है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दुकानों का राजपत्रित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। फायर सेफ्टी के मानक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कॉलेज ग्राउंड में लगे बाजार मथुरा में आतिशबाजी के बाजार कुछ जगह कॉलेज ग्राउंड में भी लगाए गए हैं। इस पर मुख्य फायर अधिकारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक 10 स्थान पर अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दी गई है। CFO ने कहा कि कॉलेज ग्राउंड पर अगर बाजार लगाए गए हैं तो इसकी जानकारी दें। वैसे इस समय कॉलेज बंद हैं,लेकिन इसके बाबजूद इसको देखा जाएगा,नियमों का पूरी तरह से पालन करेंगे। खूब चलाएंगे आतिशबाजी मथुरा में दिवाली के अवसर पर लगाए गए आतिशबाजी बाजारों में आतिशबाजी खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। बच्चों को आतिशबाजी दिलाने पहुंचे प्रख्यात भागवत प्रवक्ता संजीव कृष्ण ठाकुर ने कहा कि पटाखे मच्छरों को दूर भगाते हैं और हिंदुओं का यह पर्व है उत्साह का पर्व है खूब पटाखे चलायेंगे। संजीव कृष्ण ठाकुर ने कहा कि कुछ लोगों को होली पर रंग और पानी से दिक्कत होती है कुछ को दिवाली पर पटाखों से। अब किसी को हमारे त्योहारों से दिक्कत है तो होती रहे,इस अवसर पर ग्रीन और अन्य पटाखे चलाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)