प्रदूषण के चलते 6 बड़ी परियोजनाओं पर लगा ब्रेक:नोएडा में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण पर पाबंदी, चिल्ला एलिवेटेड रोड से जापानी पार्क तक प्रभावित
शहर में बढ़ते प्रदूषण ने विकास परियोजनाओं की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इसका सीधा असर नोएडा में चल रही करीब छह से सात बड़ी परियोजनाओं पर पड़ेगा। पहले से तय समय से पीछे चल रहे इन प्रोजेक्ट का काम अब और लटक सकता है। ऐसे में लोगों को इन परियोजनाओं का लाभ मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। निर्माण कार्यों पर 15 दिन की पाबंदी से चिल्ला एलिवेटेड रोड, यमुना तटबंध की मरम्मत, सेक्टर-62 का स्काईवॉक और सलारपुर में नाले पर बन रहे पुल का काम प्रभावित होगा। इसके अलावा सेक्टर-94 में बन रहे जापानी पार्क, डी-पार्क के सुंदरीकरण और टूटी सड़कों की मरम्मत का काम भी रुक जाएगा। खुदाई और धूल उड़ाने वाले कामों पर सख्ती
नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि शहर में कई विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें अधिकांश जगह खुदाई का काम किया जा रहा है। प्रदूषण को देखते हुए धूल और धुआं फैलाने वाले सभी कार्यों पर सख्ती से रोक रहेगी। निर्माण स्थलों पर निर्देशों का पालन कराया जाएगा और प्रदूषण बढ़ाने वाले काम नहीं होने दिए जाएंगे। इन परियोजनाओं पर पड़ेगा असर
चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण फिल्म सिटी मार्ग पर लगने वाले जाम से राहत देने के लिए किया जा रहा है। सेक्टर-62 गोलचक्कर पर स्काईवॉक बनाया जा रहा है, जबकि सलारपुर में नाले पर दो पुलों का निर्माण चल रहा है। यमुना तटबंध की मरम्मत का काम भी जारी है। वहीं, सेक्टर-94 में जापानी पार्क विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा सेक्टर-62 के डी-पार्क का सुंदरीकरण और शहर की टूटी सड़कों की मरम्मत भी प्रभावित होगी। जनवरी तक बनी रह सकती है ऐसी स्थिति
निर्माण कार्यों पर लगी रोक 20 नवंबर को खत्म होगी, लेकिन इसके बाद भी राहत मिलने की उम्मीद कम है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर दोबारा पाबंदियां लग सकती हैं। ऐसे में जनवरी तक निर्माण कार्यों पर इसी तरह की बंदिशें बने रहने का अनुमान है। इससे विकास परियोजनाओं की समयसीमा और आगे खिसक सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)