सरपंच की जीत पर ही चप्पल पहनी
इटावा. ग्राम पंचायत दुर्जनपुरा में ब्राह्मण परिवार की मासूम बेटी ने प्रण लिया था कि वह सचिन चौधरी के सरपंच बनने पर ही चप्पल पहनेगी। सचिन चौधरी के सरपंच निर्वाचित होने के बाद बच्ची से मुलाकात हुई तो इस संकल्प के बारे में जानकर भावुक हो गए। उन्होंने बालिका को चप्पल पहनाकर संकल्प पूरा किया। सचिन चौधरी राजकीय पीजी कॉलेज कोटा के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हैं। चौधरी ने बताया कि हाड़ौती क्षेत्र में छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद सरपंच बनने वाले वे पहले व्यक्ति हैं। अपने खर्चे पर पूरी पंचायत के गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)