इटावा: आज गोशालाओं में होंगे सेवाकार्य
इटावा. गोवंश के प्रति श्रद्धा, सेवा और संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व गोपाष्टमी पर्व मंगलवार को इटावा क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। गोशालाओं में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर गायों को गुड़, हरा चारा और अन्य व्यंजन खिलाए जाएंगे। श्रद्धालु गोमाता का पूजन कर परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गायों को चराने की जिम्मेदारी संभाली थी। इसी कारण इस दिन गोमाता की पूजा और सेवा का विशेष महत्व माना जाता है। गोवंश को तिलक लगाकर फूल-मालाओं से सजाकर आरती की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)