वैष्णो देवी यात्रा पर गए परिवार के घर चोरी:लखनऊ में ताला तोड़कर नकदी और जेवर ले गए, पुलिस ने केस दर्ज किया
लखनऊ के आलमबाग इलाके में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चुरा लिए। परिवार माता वैष्णो देवी की यात्रा पर गया था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
छोटा बरहा, गली नंबर 4, भीम नगर निवासी शैलेन्द्र सिंह पुत्र शंकर बक्स सिंह के मुताबिक, वे 24 अक्टूबर को शाम 5 बजे परिवार के साथ यात्रा पर निकले थे। घर की चाबी उन्होंने पड़ोसी अजय शुक्ला को दी थी। उनसे पौधों में पानी डालने और शाम को दीपक जलाने को कहा था।
शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 29 अक्टूबर को सुबह 6 बजे अजय शुक्ला ने घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा। अंदर के ताले और अलमारी टूटी हुई थी। घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर में रखे जेवर नहीं मिले। करीब 60 हजार रुपए नकद भी गायब थे।
इसके बाद शैलेन्द्र सिंह ने आलमबाग कोतवाली में लिखित शिकायत दी। इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर चोरों की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)