पति की मौत के बाद विवाहिता को घर से निकाला:बांदा में बुलेट और 3 लाख रुपए मांगने का आरोप, सास-ससुर समेत 5 पर केस
बांदा में पति की मौत के बाद एक विवाहिता को उसके बेटे के साथ घर से निकालने का मामला सामने आया है। महिला ने ससुराल वालों पर बुलेट मोटरसाइकिल और 3 लाख रुपए मांगने, मारपीट करने, गहने छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास-ससुर, जेठ-जेठानी और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने 29 अक्टूबर 2026 को मिली शिकायत के आधार पर 30 अक्टूबर को शाम 6 बजे केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली नगर के क्योटरा मुक्तिधाम मार्ग निवासी स्नेहा उर्फ काजल ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 25 फरवरी 2024 को फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कुन्हू का डेरा निवासी मोनू कश्यप से हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने 5 लाख रुपए नकद, घरेलू सामान और सोने-चांदी के गहने दिए थे। स्नेहा का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद सास सावित्री उर्फ भूरी, ससुर रामशरन कश्यप, जेठ सोनू कश्यप, जेठानी रेशमा और ननद प्रियंका कम दहेज लाने का ताना देने लगे। वे मायके से बुलेट और 3 लाख रुपए लाने का दबाव बनाते थे। स्नेहा ने बताया कि 10 फरवरी 2025 को बेटे अक्षत के जन्म के बाद उसके माता-पिता सोने-चांदी के गहने लेकर ससुराल पहुंचे थे। इसके बाद भी ससुराल वाले बुलेट और 3 लाख रुपए मांगते रहे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे सूरत स्थित मकान से निकाल दिया गया। स्नेहा के मुताबिक, उसके पति मोनू की 24 दिसंबर 2025 को सूरत के डॉ. राज इमैजिन सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद ससुराल वालों का उत्पीड़न बढ़ गया। आरोप है कि 18 जनवरी 2026 को सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननद ने मिलकर स्नेहा से मारपीट की। उन्होंने चढ़ाव के गहने और स्त्रीधन छीनकर उसे बेटे के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता ने बताया कि उसके माता-पिता सूरत पहुंचे और पंचायत के जरिए मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुरालीजन अपनी मांग पर अड़े रहे। आरोप है कि उन्होंने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की धमकी भी दी। इसके बाद माता-पिता उसे बेटे सहित बांदा ले आए। तब से वह मायके में रह रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)