INDIA गठबंधन रैली में 50 बसों से जाएंगे सपा कार्यकर्ता:मुजफ्फरनगर में जिलाध्यक्ष ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली में भागीदारी के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुजफ्फरनगर से करीब 2 हजार कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 50 बसों की व्यवस्था की जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। पार्टी नेताओं ने संगठन के विभिन्न स्तरों पर समन्वय बनाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने पर जोर दिया। सभी विधानसभा क्षेत्रों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी बैठक को संबोधित करते हुए जिया चौधरी ने कहा कि दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसमें सपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ भागीदारी करेंगे। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर से 50 बसों के जरिए करीब 2 हजार कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ नेताओं, जिला एवं महानगर संगठन और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में पूर्व सांसद कादिर राणा, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, जिला महासचिव सोमपाल कोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और श्यामलाल सैनी, प्रदेश सचिव नौशाद अली, गौरव जैन, डॉ. मोनिका सिंह और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि शामिल हुए। इसके अलावा शिवान सैनी, कमल गौतम, महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अंबेडकर, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष लोकेंद्र कुमार, शिक्षा सभा जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार, सैनिक सभा जिलाध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह, पंकज सैनी, अजय कुमार, रविकांत त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, मौलाना नजर, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र नीटू और मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान मौजूद रहे। पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष संजीव आर्य, खतौली विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव आर्य, सर्वेंद्र राठी प्रधान, असद पाशा, इमरोज पायलट, सलीम मलिक, हाजी गुफरान, दर्शन पाल, साजिद हसन, अनुज गुर्जर, पवन पाल, तरुण शर्मा, डॉ. अली शेर और युधिष्ठिर पहलवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तैयारियां पूरी करने और कार्यकर्ताओं से रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)