कानपुर दक्षिण इकाई में नई नियुक्तियां:युवा उद्योग व्यापार मंडल में भूदेवराज वरिष्ठ मंत्री और प्रकाशु बने मंत्री

Oct 30, 2026 - 20:22
0
कानपुर दक्षिण इकाई में नई नियुक्तियां:युवा उद्योग व्यापार मंडल में भूदेवराज वरिष्ठ मंत्री और प्रकाशु बने मंत्री
कानपुर में युवा उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के जिला पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी, कानपुर मंडल अध्यक्ष विजय पंडित और युवा मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल की संस्तुति पर यह निर्णय लिया गया। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के जिला चेयरमैन सरदार नीतू सिंह, अध्यक्ष अचल गुप्ता, महामंत्री पवन तिवारी और कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल की सहमति से पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। इसमें भूदेवराज नारायण मिश्रा को वरिष्ठ मंत्री और प्रकाशु तिवारी को मंत्री नियुक्त किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User