महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत:सुहागिनों ने चंद्रमा का पूजन कर पति की लंबी उम्र की कामना की
मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना में गुरुवार को क्षेत्र की सुहागिनों ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। पति की लंबी उम्र और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। सुबह से रात तक बदली और बारिश के कारण चंद्रमा के दर्शन नहीं हो सके। इसके बाद भी महिलाओं की आस्था और श्रद्धा अटूट रही। उदय समय के अनुसार मानसिक रूप से चंद्रमा का पूजन कर पति की लंबी उम्र की कामना की। गांवों, कस्बों और राजर्षि नगर में पर्व की रौनक दिखी, हालांकि मौसम के चलते बाजारों में चहल-पहल कम रही। शाम को महिलाओं ने माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश और कार्तिकेय का विधिवत पूजन किया। चंद्रमा के दर्शन न होने पर छलनी से उनके चित्र का दीदार कर पति का मुख निहारा और अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद पतियों के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)