बदमाश ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग की:जवाबी कार्रवाई में घायल हर्ष स्याल गिरफ्तार; हत्या के प्रयास के मामले में तलाश थी
मेरठ में शुक्रवार देर रात मेडिकल थाना पुलिस की 25 हजार रुपये के इनामी हर्ष स्याल से मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, बीएनजी कट पर चेकिंग के दौरान हर्ष ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार, हर्ष हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित था। उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बृहस्पतिवार को उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
इस मामले में विभू शर्मा पुत्र संजीव शर्मा, निवासी प्रवेश विहार, शास्त्रीनगर ने शुक्रवार देर रात मेडिकल थाने में शिकायत दी थी। आरोप है कि हर्ष ने उनके पिता पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। विरोध करने पर उसने विभू और उनके परिजनों को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई थी।
शुक्रवार देर रात पुलिस बीएनजी कट पर संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया। वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान हर्ष स्याल पुत्र मनोज, निवासी ग्राम स्याल, थाना भावनपुर, मेरठ के रूप में की। उसके पास से तमंचा और बिना नंबर की मोटरसाइकिल मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)