वाराणसी में अर्धनारिश्वर स्वरूप किन्नरों ने किया छठ व्रत:अस्ताचलगामी सूर्य को वरुणा नदी के तट पर दिया अर्घ्य, बोले - समाज की सुख समृद्धि के लिए व्रत

Nov 15, 2026 - 18:10
0
वाराणसी में अर्धनारिश्वर स्वरूप किन्नरों ने किया छठ व्रत:अस्ताचलगामी सूर्य को वरुणा नदी के तट पर दिया अर्घ्य, बोले - समाज की सुख समृद्धि के लिए व्रत
वाराणसी के वरुणा नदी के कंकड़वाघाट पर छठ महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को से कड़े महिलाओं ने अर्घ्य दिया। इस दौरान वाराणसी की रहने वाली वर्षा किन्नर ने भी छठी मईया का व्रत रख सूरगली को अर्घ्य दिया और माता से समाज, देश और काशी की उन्नति और समृद्धि मांगी। यू के साथ की बताओ कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा किन्नर भी मौजूद रहीं। इस दौरान सलमा ने कहा कि यह व्रत देश के वीर सपूतों को भी समर्पित हैं जो हमें सुरक्षा प्रदान करते हैं। अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य वाराणसी में छठ महापर्व की धूम है। गंगा से लेकर वरुणा तक लोक आस्था के पर्व की अद्भुत छठा दिखाई दे रही है। चारों तरफ छठी मैया से प्रार्थना का दौर चल रहा है। इसी क्रम में वाराणसी के वरुणा तट पर अर्धनारीश्वर स्वरूप किन्नरों ने माता का व्रत रखा और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। वाराणसी की रहने वाली किन्नर वर्षा गुरु ने व्रत रखा और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। 10 साल से कर रही छठ पूजा वर्षा ने बताया - वाराणसी की रहने वाली हूं और मैं दिल्ली में नोएडा में रहती हूं। पिछले 10 साल से मैं छठ पूजा कर रही हूं । यह छठ पर्व हमारी जनता के लिए, सारे बच्चों वालों के लिए, मेरे दीन-दाता के लिए, इनके लिए दुआ करती हू। मैं व्रत रखती हूं कि बच्चों वालों का बच्चा बना रहे। और सुहाग-भाग बना रहे मेरी माताओं-बहनों के लिए, इसलिए मैं व्रत रख रही हूं। इसके अलावा सब देश के वीर जवानों के लिए भी, मेरे जो जितने मिलिट्री फौज हैं। जितने हमारे देश के रक्षा कर रहे हैं मोदी जी योगी जी सभी का कल्याण हो। सेना के जवानों को समर्पित छठ महापर्व पर किन्नर समाज ने देश की रक्षा में तैनात सेना के जवानों की सलामती और उनकी लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। सलमान किन्नर ने बताया कि किन्नर समाज की ओर से यह छठ व्रत देश के वीर जवानों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जवान दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उनकी सुरक्षा, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए छठी मैया से प्रार्थना की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User