कानपुर में मतदाता जोड़ो अभियान कार्यशाला:विधायक ने कार्यकर्ताओं से पात्र युवाओं के नाम सूची में जुड़वाने की अपील
कानपुर के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत केशवपुरम स्थित मनसा गैलेक्सी गेस्ट हाउस में मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। विधायक नीलिमा कटियार के नेतृत्व में हुई बैठक में भाजपा कानपुर नगर (उत्तर) के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित सहित सेक्टर प्रमुख, मंडल अध्यक्ष और मंडल मंत्री शामिल हुए। कार्यशाला में 'मेरा वोट, मेरी शक्ति, मेरा अधिकार–मेरा कर्तव्य' संदेश के साथ नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अभियान को लोगों तक पहुंचाने और पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)