विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह हटाए गए:2023 में कार्यकाल पूरा हो गया था,

Nov 16, 2026 - 13:35
0
विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह हटाए गए:2023 में कार्यकाल पूरा हो गया था,
विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने आखिरकार परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह को हटा दिया है। राजेश सिंह का कार्यकाल 15 जुलाई 2023 को समाप्त हो गया था, उसके बाद से वे लगातार पद पर बने हुए थे। मीडिया और सोशल मीडिया में कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी पद पर बने रहने की खबरें प्रसारित होने के बाद परिषद प्रशासन को यह निर्णय लेना पड़ा है। राजेश सिंह को जुलाई न्यायधीश पद से सेवानिवृत्ति के बाद दिसंबर 2018 में विधान परिषद का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 15 जुलाई 2023 को समाप्त हो गया था। लेकिन विधान परिषद प्रशासन की ओर से सेवा विस्तार पर वह लगातार पद पर बने हुए थे। विधान परिषद के प्रमुख सचिव के साथ वित्त नियंत्रक का कार्यभार भी उनके पास ही था। सूत्रों के मुताबिक विधान परिषद की नियमावली 1976 के तहत प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी का कार्यकाल बढ़ाने का अधिकार सीएम योगी आदित्यनाथ के पास है। लेकिन सीएम योगी के स्तर से उनका कार्यकाल नहीं बढ़ा। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि राजेश सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया है। उनकी जगह नए प्रमुख सचिव की नियुक्ति की कार्यवाही चल रही है। जल्द ही विधान परिषद के नए प्रमुख सचिव की नियुक्ति होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User