विधायक राकेश सिंह बोले- मथुरा में भी बने कृष्ण मंदिर:प्रतापगढ़ में मंदिर के लिए यात्रा निकालने की अपील की

Nov 20, 2026 - 23:12
0
विधायक राकेश सिंह बोले- मथुरा में भी बने कृष्ण मंदिर:प्रतापगढ़ में मंदिर के लिए यात्रा निकालने की अपील की
अमेठी के विधायक राकेश सिंह ने कहा कि अयोध्या के बाद अब मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति लेकर यात्रा करने वालों से मथुरा में मंदिर निर्माण की मांग उठाने की अपील की। राजा भैया को श्रीराम कथा के आयोजन की बधाई दी प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगा था। इस दौरान राकेश सिंह ने राजा भैया को श्रीराम कथा के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। भगवान राम और भगवान कृष्ण की महिमा का गायन कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि सनातन विरोधी सोच रखने वालों के लिए वह भगवान से सद्बुद्धि और कल्याण की प्रार्थना करेंगे। मथुरा में मंदिर निर्माण की जताई इच्छा राकेश सिंह ने कहा कि सतयुग से लेकर आज तक सनातन धर्म और सनातनी व्यवस्था को कोई रोक नहीं पाया है और भविष्य में भी कोई नहीं रोक पाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन चुका है। अब उनकी मनोकामना है कि जल्द मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बने। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति लेकर यात्रा करने वालों से उन्होंने अपील की कि वे आगे बढ़कर मथुरा में मंदिर निर्माण की मांग को लेकर यात्रा करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User