देवरिया में श्याम जन्मोत्सव पर रातभर भजनों पर झूमे श्रद्धालु:बाबा श्याम को छप्पन और मावे के केक का भोग, कोलकाता के फूलों से श्रृंगार

Nov 20, 2026 - 23:12
0
देवरिया में श्याम जन्मोत्सव पर रातभर भजनों पर झूमे श्रद्धालु:बाबा श्याम को छप्पन और मावे के केक का भोग, कोलकाता के फूलों से श्रृंगार
देवरिया के कसया रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शुक्रवार रात 22वां श्री श्याम जन्मोत्सव और वार्षिकोत्सव मनाया गया। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भजन संध्या में श्रद्धालु रातभर भजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम शनिवार सुबह मंगला आरती के साथ संपन्न हुआ। फूलों और गुब्बारों से सजाया गया मंदिर शुक्रवार सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम तक मंदिर परिसर में भीड़ जुट गई। मंदिर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। बाबा के श्रृंगार के लिए कोलकाता से खास गजरे मंगाए गए थे। बाबा को छप्पन भोग और मावे के केक का भोग लगाया गया। मुख्य पुजारी पाठक जी ने पूजा-अर्चना के बाद आरती की। इसके बाद रात आठ बजे से भजन संध्या शुरू हुई। दिल्ली, गुरुग्राम और कोलकाता से आए गायक भजन संध्या की शुरुआत देवरिया के गायक अरुण पांडेय ने की। इसके बाद दिल्ली से आईं खुशी शर्मा, गुरुग्राम से आईं नैंसी सिंह और कोलकाता से आए तुषार चौधरी ने भजनों की प्रस्तुति दी। गायकों ने 'कलयुग का देवता है सबकी ये सुनता है', 'जन्मदिन श्याम का आया है', 'सब झूमो नाचो रे वो आने वाला है' और 'हैप्पी बर्थडे टू यू मेरे श्याम बाबा' जैसे भजन सुनाए। श्रद्धालु देर रात तक नाचते-गाते रहे। मित्र मंडल के पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, सज्जन केजरीवाल, शरद अग्रवाल, राकेश लाडिया, शब्द गाडिया, कमलेश उदयपुरिया, अशोक अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अनिल झंझुनवाला और सुधीर गोयल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User