बारात में पीछे खिसका डीजे-लोडर, दूल्हे की बुआ की मौत:बांदा में हुआ हादसा, 6 महीने की बच्ची समेत चार घायल

Nov 20, 2026 - 22:55
0
बारात में पीछे खिसका डीजे-लोडर, दूल्हे की बुआ की मौत:बांदा में हुआ हादसा, 6 महीने की बच्ची समेत चार घायल
बांदा में बारात की निकासी के दौरान डीजे लदा लोडर चढ़ाई पर अचानक पीछे बैक हो गया। इससे पीछे डांस कर रहीं दूल्हे की रिश्ते की बुआ उसकी चपेट में आ गईं। कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं और एक छह माह की बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में एक महिला को कानपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद बरात की खुशियां मातम में बदल गईं। चढ़ाई पर पीछे खिसकने लगा डीजे लोडर घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव की है। गांव के रहने वाले बिपिन की बारात शुक्रवार रात बांदा शहर में अतर्रा चुंगी के पास स्थित एक मैरिज हॉल में जानी थी। इससे पहले गांव में बारात की निकासी हो रही थी। डीजे लदे लोडर पर गाने बज रहे थे और पीछे महिलाएं व बच्चे डांस करते हुए चल रहे थे। इसी दौरान चढ़ाई पर लोडर अचानक पीछे की ओर बैक होने लगा। इसकी चपेट में आकर दूल्हे की रिश्ते की बुआ 35 साल की गीता पत्नी विमल सिंह कुचल गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दो महिलाओं और बच्ची समेत चार घायल हादसे में गीता की 42 साल की बहन मीना, मीना के 45 साल के पति सत्यवीर, छह माह की बच्ची गुड़िया और एक अन्य महिला घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल मीना को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर परिजन उन्हें शहर के निजी अस्पताल ले गए। भतीजे धीरू ने बताया कि मीना को कानपुर रेफर किया गया है। गीता के एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके पति विमल सिंह गांव में निजी डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। डीजे वाहन थाने में खड़ा कराया SSP शिवराज ने बताया कि डीजे लदे वाहन को पकड़कर थाने में खड़ा कराया गया है। चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया ब्रेक नहीं लग पाने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User