लीक हो गई भाजपा किसान मोर्चा की सूची:अब बदली जाएगी; CM की मां का निधन हुआ था, इधर लग गया बधाइयों का तांता
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय टीम की जिस सूची पर बधाइयां मिल रही हैं, उसे फर्जी बताया जा रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने इसे जारी करने के 10 मिनट के भीतर ही अपने फेसबुक वाल से हटा लिया। बताया जा रहा है कि यह सूची बिना वरिष्ठ पदाधिकारियों के देखे लीक हो गई और कंफ्यूजन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भी फेसबुक से शेयर कर दी। सूची जारी होने से पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के निधन की सूचना आ चुकी थी, पार्टी ने कई कार्यक्रम स्थगित भी कर दिए थे लेकिन सूची सार्वजनिक होने के बाद बधाइयों का तांता लग गया। अब सूची बदली जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि 22 नवंबर को इसे जारी किया जाएगा। किसान मोर्चा की क्षेत्रीय टीम, जिला टीम की सूची का लंबे समय से इंतजार था। इसी तरह भाजयुमो की सूची भी भी लंबित है। ऐसे में किसी पदाधिकारी ने क्षेत्रीय किसान मोर्चा टीम की सूची सार्वजनिक कर दी। यह सूची क्षेत्रीय अध्यक्ष के पास पहुंची तो उन्होंने इसे अपने फेसबुक वाल से जारी कर दिया। उनके वाल पर सूची देखकर क्षेत्रीय महामंत्रियों एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी इसे सही माना और अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से बधाई देने लगे। लेकिन कुछ ही देर बाद भाजपा हाईकमान से बताया गया कि सूची सही नहीं है। उसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने उसे फेसबुक वाल से डिलीट कर दिया है। बढ़ेगी सूची में शामिल लोगों की बेचैनी
माना जा रहा है कि जो सूची लीक हुई, उसमें से कुछ पदाधिकारियों के नाम बदले जा सकते हैं। ऐसे में पदाधिकारियों की धड़कन बढ़ गई है। नाम कटने को लेकर संशय है। इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जो सूची सार्वजनिक हो गई थी, उसमें कई लोगों को प्रमोशन मिला था लेकिन अब उनकी चिंता भी बढ़ गई है। इसी तरह कई लोग पहली बार जगह पाने में कामयाब हुए थे। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस सूची को किसने लीक किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)