‘वोट चोरी’ के आरोपों पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस:अलीगढ़ में मैरिस रोड से कलेक्ट्रेट तक जुलूस, गेट पर रोके गए कांग्रेसी

Sep 28, 2026 - 13:01
0
‘वोट चोरी’ के आरोपों पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस:अलीगढ़ में मैरिस रोड से कलेक्ट्रेट तक जुलूस, गेट पर रोके गए कांग्रेसी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध सोमवार को अलीगढ़ में सड़कों पर नजर आया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व विधायक विवेक बंसल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने मैरिस रोड से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। प्रदर्शनकारी सुबह करीब 11 बजे एकत्रित हुए और दोपहर करीब 12:30 बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। मैरिस रोड से शुरू हुआ जुलूस सेंट्रल प्वाइंट, समद रोड, घंटाघर, एसबीआई तिराहा, दीवानी कचहरी के सामने और तस्वीर महल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे कांग्रेसियों ने ‘भ्रष्टाचारी ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो’ और ‘वोट चोरी बंद करो’ जैसे नारे लगाए। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी मुख्य गेट के बाहर जमा हो गए। इस दौरान ज्ञानेश कुमार के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग भी उठती रही। विवेक बंसल ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए आरोप कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक विवेक बंसल ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर जिस तरह के सवाल सामने आ रहे हैं, वे लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़े गंभीर सवाल हैं। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ किया जा रहा है और ‘वोट चोरी’ जैसे गंभीर मुद्दे सामने आए हैं। बंसल ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि चुनाव व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से बर्खास्त करने की मांग की। उनके संबोधन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे। कलेक्ट्रेट का गेट बंद, बाहर ही रोके गए कांग्रेसी प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट में पहले से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कांग्रेसियों के पहुंचते ही मुख्य गेट बंद कर दिया गया और प्रदर्शनकारियों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसके बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गेट के बाहर ही जमा होकर नारेबाजी करते रहे। मौके पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर और एसीएम द्वितीय पहुंचे। अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं से वार्ता की। इसके बाद पूर्व विधायक विवेक बंसल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई समेत कांग्रेस की मांगें रखी गईं। प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। कांग्रेस की ओर से 28 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया गया था। ये रहे मौजूद प्रदर्शन में पूर्व विधायक विवेक बंसल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, कैलाश बाल्मीकि, बॉबी वसी, नदीम गफूर, साहिद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User