यूपी दर्शन पार्क में सजा बंगाल की संस्कृति का रंग:बंग फेस्ट सीजन-4 शुरू, 15 नवंबर तक दिखेगी कला, संगीत और खानपान की झलक
लखनऊ के गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में शुक्रवार को बंगाल की कला, संस्कृति, संगीत और परंपराओं के रंग देखने को मिले। बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ‘बंग फेस्ट सीजन-4’ का शुभारंभ रामकृष्ण मठ के मुक्तिनाथ अनथानंद महाराज ने किया। 15 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में बंगाल की सांस्कृतिक विरासत, खानपान और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा मंच बंगाली अड्डा की ओर से आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य बंगाल की संस्कृति को लोगों तक पहुंचाना और विभिन्न समुदायों के बीच एकता, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देना है। पहले दिन AADC की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने बंगाल की कला और सांस्कृतिक विविधता को मंच पर दिखाया। फेस्ट में एक दर्जन से अधिक हथकरघा और स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। फैशन वॉक में दिखा महिलाओं का आत्मविश्वास महोत्सव में ‘रूपोलोखी-फैशनिस्ता वॉक 2026’ का आयोजन भी किया गया। इसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। बंगाल की संस्कृति से लोगों को जोड़ना उद्देश्य कार्यक्रम की पदाधिकारी प्रतीक सिंह ने कहा कि बंग फेस्ट सिर्फ सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि बंगाल की जड़ों, पहचान और परंपराओं को सहेजने का उत्सव भी है। पिछले कुछ वर्षों में बंगाली अड्डा लखनऊ के सैकड़ों बंगाली परिवारों को जोड़ने वाला मंच बन चुका है। उन्होंने बताया कि संस्था सांस्कृतिक आयोजनों के साथ सामाजिक कामों और सामुदायिक सहयोग के क्षेत्र में भी सक्रिय है। ‘बाय द बंगालीज ऑफ द सिटी, फॉर द पीपल ऑफ द सिटी’ की भावना के साथ आयोजित यह महोत्सव बंगाल की संस्कृति को पूरे शहर तक पहुंचाने की पहल है। इसके जरिए लखनऊवासी बंगाल के रंग, स्वाद, संगीत, कला और परंपराओं से रूबरू हो सकेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)