जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा हुई:मेरठ मंडल आयुक्त और हापुड़ जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए
जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मेरठ मंडल आयुक्त और हापुड़ जिलाधिकारी कविता मीना (आईएएस) ने जिले के सभी मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। इसमें तैयारियों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
मंडल आयुक्त ने कहा कि जनगणना का काम तय समयसीमा में पारदर्शिता और शुद्धता के साथ पूरा किया जाए। सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने इलाकों में तैयारियों की नियमित समीक्षा करें और काम की प्रगति पर नजर रखें।
जिलाधिकारी कविता मीना ने जनगणना में लगाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। हर तहसील, ब्लॉक और शहरी इलाके में गणना खंड बनाने, नक्शे अपडेट करने और कर्मचारियों की तैनाती की तैयारी जल्द पूरी करने को कहा गया।
बैठक में जनगणना के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं, जरूरी संसाधनों, प्रचार और आम लोगों को जागरूक करने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों से कहा गया कि वे लोगों तक जनगणना के महत्व की जानकारी पहुंचाएं, ताकि उन्हें जनगणना में सहयोग के लिए तैयार किया जा सके।
मंडल आयुक्त ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय काम है। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं और आपसी तालमेल से तैयारियां समय पर पूरी करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)