मऊ के 1.60 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को सब्सिडी:मंत्री एके शर्मा ने दीपावली से पहले सिलेंडर रिफिल पर मिलेगा लाभ

Nov 03, 2026 - 19:21
0
मऊ के 1.60 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को सब्सिडी:मंत्री एके शर्मा ने दीपावली से पहले सिलेंडर रिफिल पर मिलेगा लाभ
दीपावली से पहले मऊ के करीब 1 लाख 60 हजार उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल पर सब्सिडी दी जा रही है। मंगलवार को मऊ नगर पालिका के कम्युनिटी हॉल में सब्सिडी वितरण कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे तक चला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और लाभार्थियों ने इसे देखा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में महिलाओं के स्वास्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखकर उज्ज्वला योजना शुरू की थी। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण और गरीब परिवारों की महिलाएं लकड़ी, गोबर के उपले और दूसरे पारंपरिक ईंधनों से खाना बनाती थीं। इनके धुएं से महिलाओं के फेफड़ों और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता था। ईंधन के लिए पेड़ों की कटाई से पर्यावरण पर भी असर पड़ता था। मंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना के जरिए गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों तक रसोई गैस पहुंचाई गई। पहले एलपीजी कनेक्शन को संपन्न परिवारों की सुविधा माना जाता था। योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने त्योहारों पर लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का फैसला किया है। इससे लाखों परिवारों को राहत मिल रही है। दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सिलेंडर रिफिल सब्सिडी दिए जाने पर उन्होंने लाभार्थियों को बधाई दी। ऊर्जा मंत्री ने मऊ और प्रदेश के लोगों को दीपावली और छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User